Homeस्मार्ट हलचलनगर पालिका में अधिकारियों से सड़क नाली की समस्या बताने गए वार्ड...

नगर पालिका में अधिकारियों से सड़क नाली की समस्या बताने गए वार्ड वासियों पर एईएन ने ही करा दी पुलिस रिपोर्ट

नगर पालिका में अधिकारियों से सड़क नाली की समस्या बताने गए वार्ड वासियों पर एईएन ने ही करा दी पुलिस रिपोर्ट

आसींद :- मंगलवार को आसींद कस्बे के वार्ड नंबर 17 के लोगों द्वारा वार्ड में नाली व सड़क निर्माण की समस्या से आसींद नगर पालिका के एनईन को समस्या अवगत कराने गए वार्ड वासियों पर ही नगर पालिका द्वारा आसींद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई l

जानकारी के अनुसार मंगलवार को वार्ड 17 में नाली व सड़क निर्माण कार्य पिछले कुछ दिनों से रुका होने के कारण वार्ड वासियों के साथ कस्बे के ही कुछ जनप्रतिनिधियों का आसींद नगर पालिका एईएन प्रवीण कुमार को समस्या अवगत के दौरान वार्ड वासियों तथा नगर पालिका कर्मचारी के बीच कहां सुनी हो गई l

समस्या अवगत के दौरान एईएन प्रवीण कुमार ने कस्बे के संपत गुर्जर पर हाथापाई करने के प्रयास किया जिस पर संपत गुर्जर के साथ आए लोगों व नगर पालिका के कुछ कर्मचारियों द्वारा बीच बचाव आकर मामला शांत कराया l

बुधवार को हंगामा की घटना को लेकर आसींद नगर पालिका एईएन प्रवीण कुमार ने उल्टा वार्ड वासी जो वार्ड की समस्या अवगत कराने आए थे उन पर ही पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दी l

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES