भगवानपुरा 16 फरवरी 2023 (श्याम सुन्दर सोनी )
विनायक ईट उद्योग पर सेन्टर फॉर लेबर रिसर्च एंड एक्शन सस्था द्वारा भोजन उत्सव का आयोजन किया , कार्यकर्म का कार्यक्रम का उद्देश्य मजदूरों को पोषण व स्वास्थय की जानकारी देना तथा आसान और सस्ते तरीके से पोषण युक्त आहार बनाना सिखाना है, महिलाओं ने खेल खेल कर तथा ढोल बनाकर लोक गीत गा कर के आनंद लिया। भोजन उत्सव में पोषण युक्त साबुत चने से चना चाट व फल तथा सब्जी सलाद बनाकर बताए और उनको खाने में उपयोग लेने की बात रखी गई, इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय समन्वयक पूजा मेघवाल, श्याम लाल , कार्यकर्ता कृष्णा शर्मा तथा भट्टे महिला व पुरुष मजदूर व भट्टे से मुनीम किरण कुम्हार सम्मलित हुए।