उदयपुर। उदयपुर पुलिस अधीक्षक की कमान संभालने के बाद डॉ राजीव पचार ने बुधवार देर रात पुलिस बेड़े में बड़ा फेरबदल किया है। पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने 2 साल के लिए उदयपुर जिले के 22 पुलिस निरीक्षकों के स्थानांतरण और पदस्थापन किए हैं। जिनमें पिछले लंबे समय से खाली चल रहे थानों में जहां नए पुलिस निरीक्षक को तैनात किया गया है। वहीं विवादित पुलिस निरीक्षक की थानों से छुट्टी कर लाइन भेज दिया गया है।
उदयपुर पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बद्रीलाल को गोवर्धन विलास थाना, राम सुमेर मीणा को हिरणमगरी थाना, सुनील कुमार को अंबामाता थाना, मुकेश सोनी को सुखेर थाना, सबीर खा को नाई थाना, भवानी सिंह को भूपालपुरा थाना, पुनाराम को सूरजपोल थाना, गोपाल लाल को हाथीपोल थाना, शैलेंद्र सिंह को घंटाघर थाना, गोविंद सिंह को धान मंडी थाना, योगेश चौहान को ऋषभदेव थाना, रतन सिंह को वल्लभनगर थानास्थानांतरण किया गया है।
जबकि देवीलाल को झाडोल थाना, बाबूलाल को कानोड़ थाना, हनुमंत सिंह को डीएसटी, लक्ष्मण राम विश्नोई को यातायात पूर्व, मनीष चारण को यातायात पश्चिम, हजारीलाल को संचित निरीक्षक पुलिस लाइन, सुरेंद्र सिंह को फतहनगर थाना, उदय सिंह को एस.आई.यूसी.डब्लू, मुकेश कुमार को ए.एच.डी.यू, और तेज सिंह को पुलिस लाइन स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं।
बता दें कि उदयपुर जिले में पिछले लंबे समय से कई थानों में पुलिस निरीक्षक पद खाली चल रहे थे। जबकि कई थानों में पुलिस निरीक्षक लंबे समय से तैनात थे। ऐसे में पुलिस अधीक्षक राजीव पचार ने बड़ा फेरबदल करते हुए 22 पुलिस निरीक्षकों के फेरबदल किए हैं।
हमारें अन्य चेनल देखने के लिए निचे दिए वाक्यों पर क्लिक करे
वीडयो चेनल, भीलवाड़ा समाचार, सभी समाचारों के साथ नवीनतम जानकारियाँ , राष्ट्रीय खबरों के साथ जानकारियाँ, स्थानीय, धर्म, नवीनतम |