ब्यावर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार अशोक गहलोत, पूर्व मुख्य मंत्री सचिन पायलट, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, मंत्री लाल चंद कटारिया अजमेर के किशनगढ एयरपोर्ट से सुरसुरा पहुँचे। लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के दर्शन किए तथा रूपनगढ़ में किसानों को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी को किसानो की परवाह नहीं है। दो व्यक्ति सरकार चला रहे इनको न तो बेरोजगार युवाओं की परवाह न किसानों की। लेकिन सम्पूर्ण कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है हम चाहते हैं कि केंद्र सरकार इन तीनों काले कानुनो को वापस लें क्योंकि यह किसान विरोधी है। सुरसुरा में ब्यावर से कांग्रेस व कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता उनके स्वागत व व्यवस्था में अत्यधित उत्साह के साथ पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सोहन मेवाडा, कांग्रेस सेवादल राष्ट्रीय सह सचिव कल्पना भटनागर, सेवादल प्रदेश सचिव राधिका शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शर्मा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष बालूराम सेन, सोमदेव साहू, राजेन्द्र कटास्थले, चन्द्र प्रकाश साहू, सुरेश साहू, अशोक पंडित, अचार्य पुरषोत्तम चन्दनानी, सुरेश पंडित, नाथूलाल छत्रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी की मीटिंग में पहुंचे
