जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड मुख्यालय पर अपना संस्थान व पर्यावरण संरक्षण संस्थान के साप्ताहिक सेवाश्रम कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को चोखी बावड़ी के पीछे स्थित पशुओ की पो को खाली करके मलवा व काई को खुरचने के पश्चात एसिड से साफ करने के बाद पानी से धोकर के कल्ली की पुताई की गई। इस साप्ताहिक श्रमदान कार्य के दौरान अपना संस्थान के तहसील अध्यक्ष मुरली मनोहर व्यास,भेरूलाल रेगर, कन्हैयालाल खटीक, चेतन कुमार, लादू लाल जीनगर, अरुण चंद देराश्री, शांतिलाल धावा, ओमप्रकाश तेली, राजकुमार तेली, सुंदरलाल चौहान, मनोज काबरा, कालू लाल सरगरा, सूर्य प्रकाश सरगरा, अमर सिंह, नीरज जैन, अमित कुमार शर्मा, रमेश कोली, सत्यनारायण शर्मा, सोहनलाल बेरवा, उमेश चंद्र छिपा, रामेश्वर माली, नारायण लाल आचार्य, हेमंत कुमार सेन, मनीष कुमार व्यास, विनोद कुमार धावा, भीम सिंह चौहान सहित अन्य जने उपस्थित थे