Homeस्मार्ट हलचल108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ

बानसूर। कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत बासदयाल में बालाजी मंदिर फूटा जोहड़ धाम में बुधवार कों 108 कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर गाजें बाजें के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 5100 महिलाओं सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गो से होते हुई गुजरी जहां ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। आचार्य बलराम दास ने बताया कि 108 कुंडात्मक श्री राम महायज्ञ यज्ञाचार्य दिनेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में 28 मई से 5 जून तक चलेगा। समापन के अवसर पर 5 जून को गोठीया कार्यक्रम व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन सायंकालीन रामलीला व रासलीला सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES