लकी शर्मा
भीलवाड़ा । जिले में बुधवार को शीतला अष्टमी का पर्व परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।। भीलवाड़ा शहर सहित आस पास के जिले के सभी क्षेत्र रायला सरेरी मांडल व आस पास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह से ही महिलाएं पकवान बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। घर-घर पकवान बनाए जा रहे है। इसके चलते घर घर पकवानों की खुशबू महक रहे हैं। महिलाएं मंगलवार से ही रांधा-पुआं की तैयारियों में व्यस्त हैं। महिलाएं माता के भोग के लिए कांजी बड़ा, मोहनथाल, गुंजिया, पेठे, सकरपारे, पूड़ी, पापड़ी, हलुआ, राबड़ी, घाट आदि व्यंजन बना रही हैं बुधवार सुबह माता को शीतल व्यंजनों का भोग अर्पण कर ठंडा भोजन किया जाएगा। मंगलवार सुबह से ही शहर के बाजारो में रौनक नजर आ रही। बाजार में मटके, कलश एवं सराई बिक्री के लिए फुटपात पर दुकाने लगी हुई है। शीतला माता के ठंडे पकवानों का भोग लगाने के बाद सभी लोग परंपरा के अनुसार शीतल भोजन करेंगे।
महिलाएं माता के भोग के लिए विविध पकवान बनाएंगी।