Homeराजस्थानजयपुरजयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरियाणा रोडवेज बस और कंटेनर में...

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, हरियाणा रोडवेज बस और कंटेनर में टक्कर

पावटा,स्मार्ट हलचल|जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें हरियाणा रोडवेज की एक बस कंटेनर से टकरा गई। हादसा भाबरू थाना इलाके में आंतेला फ्लाईओवर के समीप हुआ, जिसमें 2 महिला सहित तीन की मौत हो गई तथा 27 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज की बस दिल्ली की ओर जा रही थी। आंतेला के पास हाईवे पर खड़े एक कंटेनर में बस पीछे से जा घुसी। बस व कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का ड्राइवर साइड का पूरा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना पर भाबरू थाना अधिकारी जयप्रकाश, प्रागपुरा थानाधिकारी किरण यादव, कोटपूतली एएसपी वैभव शर्मा और पावटा एसडीएम कपिल कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया। मृतकों में शकिरा पत्नी कादीर खां निवासी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), रजिया खातून पत्नी मोहम्मद सुलेमान निवासी बेगूसराय (बिहार) और सुनील जैन शामिल थे। शव हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाए हैं। वहीं 2 गंभीर घायलों को निम्स हॉस्पिटल रेफर किया है, जबकि 15 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है तथा 6 अन्य घायलों का आंतेला सीएचसी और 2 का शाहपुरा उप जिला हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 2 घायल प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया। इसके बाद ट्रैफिक सुचारू किया गया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने राहत कार्य में तेजी से काम किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES