Homeभीलवाड़ातुलसी से विवाह रचाने जित्यास पहुंचे सालिगराम, पाणिग्रहण कल

तुलसी से विवाह रचाने जित्यास पहुंचे सालिगराम, पाणिग्रहण कल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे के निकटवर्ती जित्यास गांव में होलिरड़ा श्याम माता तुलसी विवाह रचाने पहुंचे | श्यामलाल वैष्णव ने बताया कि भेरूलाल वैष्णव के द्वारा तुलसी विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया | जिसमें होलिरड़ा श्याम भगवान सालिगराम शाम को विवाह रचाने जित्यास पहुंचे | जहा कांकड़ बांधने के साथ पूजा अर्चना की गई | जहां से गाजे बाजे के साथ भगवान विवाह रचाने के लिए पहुंचे | जहां गुरुवार अलसुबह पाणिग्रहण संस्कार व फेरे लेने के बाद, बुधवार दोपहर को होलिरड़ा गांव से भगवान शालिगराम जी की बारात रथ पर सवार होकर गाजे बाजे के साथ सवाईपुर, होते हुए जित्यास पहुंची | जहा बारात का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया | भगवान की बारात में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष-महिलाएं, युवक-युवती नाचती गाती चली | हर कोई भगवान की बारात में शामिल होकर अपने आप भाग्यशाली माना |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -