आबकारी आयुक्त से मिला अफीम किसानों का प्रतिनिधि मंडल, अफीम डोडा नष्टीकरण पर सरकार से की मुआवजा की

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत सानिध्य में गुरुवार को एक प्रतिनिधि मंडल ने आबकारी आयुक्त उदयपुर राजस्थान नमित मेहता से मिला व मांग की अफीम किसानों के उत्पादित डोडा चुरा नष्टीकरण नहीं करवाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की राजस्थान व अन्य राज्यो में अफीम उत्पादक किसानों को भारत सरकार अफीम उत्पादन हेतु लाइसेंस जारी किया जाता है, अफीम तो भारत सरकार जीवन रक्षक दवाइया बनाने के लिए निर्धारित मापदंड के अनुसार खरीद लेती है पर उससे बचा हुआ डोडा चूरा 2016 से पूर्व राज्य सरकार द्वारा निर्धारित ठेका पद्धति पर ₹125 प्रति किलो खरीदा जाता था जिसे राज्य सरकार ने बंद कर दीया व किसानों का डोडा चुरा नस्टीकरण का आदेश दिया हुआ है वह इस डोडा को जमींदोज किया जाता हैं जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है अतः राज्य सरकार से अफीम उत्पादक किसानों की यह मांग है की अफीम किसानों को 2000/ प्रति किलो के हिसाब से डोडा चुरा का मुवावजा वजन के अनुसार दिया जाए या किसानों को यह अधिकार दिया जाए की वह अपने खेत में ही इसको डिस्प्ले /हकाई से नष्टीकरण कर दे व किसान स्व घोषित प्रमाण पत्र दे दे व किसानों के ऊपर इसका विश्वास किया जाए, जिससे भूमि की उर्वरता भी बढ़ेगी वह किसान का शोषण मुक्त भी होगा, बहुत से किसानों के कच्चे मकान होने की वजह से डोडा चुरा को सुरक्षित रखना मुश्किल होता है मवेशी खा जाते हैं या बारिश में भीग जाता है, ऐसे किसानों का मापदंड के अनुसार डोडा चूरा रखना संभव नहीं है, जब तक किसानों को राज्य सरकार डोडा चूरा का मुआवजा 2000/ प्रति किलो के हिसाब से ना दे जब तक नष्ट करने के आदेश को स्थगित किया जाए या फिर अफीम किसानों पर विश्वास करके अपने ही खेत में नष्टीकरण/ जमीदोज करने की अनुमति प्रदान करें, ताकि किसान का खेत भी उपजाऊ बनेगा, जैविक खेती का प्रसार भी बढ़ेगा, वह सभी अफीम उत्पादक किसान डोडा चुरा का मुआवजा के उपरांत नष्टीकरण के लिए तैयार है । इस दौरान भारतीय किसान संघ के प्रति निधि मंडल में प्रांत अफीम आयाम प्रमुख /अध्यक्ष बद्री लाल तेली, छगनलाल जाट संभाग उपाध्यक्ष उदयपुर, जिला मंत्री भरत कुमावत, तहसील अध्यक्ष दुर्गा शंकर वल्लभनगर उदयपुर, नर्बदा शंकर मेनारिया, तहसील अध्यक्ष कानोड़, मांगीलाल सिंघावत, जगदीश प्रसाद, मेनारिया पुरुषोत्तम रूपावत, अंबालाल कानावत उदयपुर आदि किसान प्रतिनिधि प्रतिनिधि मंडल में थे ।।