Homeभीलवाड़ापाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया, भीलवाड़ा से भी सैकड़ो श्रावक श्राविकाओ ने...

पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया, भीलवाड़ा से भी सैकड़ो श्रावक श्राविकाओ ने भाग लिया

भीलवाड़ा । पाश्र्वनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव महासाध्वी मधु कंवर म सा, डॉक्टर चिंतन श्री म सा के सानिध्य में डूंगला में 150 तेले तप का आयोजन कर मनाया गया। महोत्सव में भीलवाड़ा से भी सैकड़ो श्रावक श्राविकाओ ने भाग लिया। चिंतन श्री म सा ने पाश्र्व जन्म कल्याणक अवसर पर 7 दिन तक पाश्र्व प्रभु के जीवन की कथा का वांचन किया व फरमाया की जैन परंपरा में तीर्थंकर पाश्र्वनाथ की साधना एवं शक्तियुक्त मंत्रों के व्यापक प्रभाव का विवरण मिलता है। भगवान पाश्र्व जयंती पर शक्ति मंत्रों की साधना की जाती है। आत्म साधना के लिए पाश्र्वनाथ की आराधना सशक्त स्तंभ है।
राज्य मंत्री गौतम कुमार दक, विधायक लादूलाल पितलिया, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जैन कांफ्रेंस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाड मेहता, प्रांतीय प्रचार प्रसार मंत्री मनीष बंब, महामंत्री शांतिलाल मारू, युवा महामंत्री मनीष दानी, राजेश बोहरा, मनोज बोहरा, अध्यक्ष शांतिलाल मेहता, मंत्री कनक मल दक, बसंती लाल नागोरी, सुरेश पितलिया, विनोद दक , प्रमोद मोगरा, तारा पितलिया, सतीश नागोरी, मनीष कुमार , मनोज मेहता, अंकित नागोरी, खुशबू नागोरी,अलका बंब, सांवरिया ,चित्तौड़ ,निंबाहेडा आदि जगह से कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पारने का लाभ मांगीलाल, कुशल कुमार , सुशील कुमार जारोली परिवार की तरफ से रहा। कार्यक्रम का संचालन अजीत जारोली ने किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES