Homeभीलवाड़ाफिट इंडिया मिशन के तहत पुलिसकर्मियों ने चलाई साइकिलः 'फिटनेस की डोज-आधा...

फिट इंडिया मिशन के तहत पुलिसकर्मियों ने चलाई साइकिलः ‘फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज’ के लिए किया योग-जुंबा और रस्सी कूद

भीलवाड़ा, पुनित चपलोत

भीलवाड़ा पुलिस ने फिट इंडिया मिशन के तहत ‘फिटनेस की डोज-आधा घंटा रोज’ के साथ, संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन में साइकिलिंग के साथ-साथ योग, जुंबा, रोप स्किपिंग जैसी एक्टिविटी भी की गई। भीलवाड़ा पुलिस के अधिकारी और जवानों के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड में योग सेशन, जुंबा और रस्सी कूद का आयोजन किया गया इसमें पुलिस के अधिकारियों जवानों और उनके परिवारजन शामिल हुए। एसपी धर्मेंद्र सिंह की अगुआई में सिटी कंट्रोल रूम के बाहर से साइकलिंग की शुरुआत की गई। इसमें बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी और पुलिस लाइन के जवान और एनजीओ मेंबर और शहरवासी शामिल हुए। सिटी कंट्रोल रूम से स्टार्ट होकर सदर बाजार, गोल प्याऊ चौराहा, सूचना केंद्र, भीमगंज थाना , फतेह टावर, कोतवाली, नगर निगम, राजेंद्र स्कूल, मुरली विलास धर्मशाला होते हुए पुनः सिटी कंट्रोल रूम पर इस साइकलिंग का समापन किया गया।

‘शरीर फिट तो सब कुछ सही’

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय की पहल पर साइकलिंग, योग, जुंबा, रोप स्किपिंग कर आमजन को फिजिकल फिटनेस के लिए एक संदेश दिया जा रहा है। इसके तहत फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज का कैप्शन दिया गया है। हर व्यक्ति को अपने शरीर की फिटनेस के लिए डेली कम से कम आधा घंटे कोई भी फिजिकल एक्टिविटी जरूर करनी चाहिए। यदि हमारा शरीर फिट है तो सब कुछ सही है।

‘पुलिसकर्मियों को फिटनेस की विशेष जरूरत’

पुलिसकर्मियों की जिंदगी भाग दौड़ भरी होती है ऐसे में उन्हें फिटनेस की स्पेशल जरूरत होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डेली पुलिस लाइन ग्राउंड में जुंबा, रोप स्किपिंग और योग के कार्यक्रम किए जाएंगे। इसके साथ ही साइकिल चलाकर भी फिट रह सकते हैं, इसके लिए साइकिलिंग का आयोजन किया गया है।

इनकी रही मौजूदगी

इस दौरान एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव, एएसपी पारस जैन, एमएलए अशोक कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, सीओ सदर श्याम सुंदर, सीओ सिटी मनीष बड़गुर्जर सभी थानों के थाना प्रभारी, एनजीओ मेंबर्स, स्काउट गाइड मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES