भीलवाड़ा । रायला पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ लगातार चोथी कार्यवाही करते हुए स्विफ्ट कार से 50 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर 2 तस्कर को गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह के आदेश पर अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के तहत् एएसपी शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन व गुलाबपुरा वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह के निकटतम सुपरविजन मे रायला थाना प्रभारी मुलचंद वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक स्वीफ्ट कार से 50 किलो 350 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद किया गया है । दिनांक 26.3.2026 को थानाधिकारी मुलचंद वर्मा व टीम के साथ रायला के सामने भीलवाडा से गुलाबपुरा जाने वाली रोड पर नाकाबंदी कर वाहन चैकिग शुरू की इस दौरान भीलवाडा की तरफ से एक कार स्विफ्ट आई जिसको रोका गया व चैक किया तो कार मे दो व्यक्ति बैठे हुये थे जिनका नाम पता पूछने पर अपने-अपने नाम देवाराम पुत्र बुद्वा राम जाट उम्र 22 साल निवासी बिंचावा पुलिस थाना खुनखुना जिला डिडवाना कुचामन और प्रीतमपुरी पुत्र ओमपुरी गोस्वामी उम्र 26 साल निवासी भण्डारी पुलिस थाना खुनखुना जिला डिडवाना कुचामन होना बताया । उक्त स्विफ्ट कार की तलाशी ली गई तो कार मे ड्राईवर सीट व खलासी सीट के पीछे बीच मे एक सफेद कपडे का बोरा नजर आया तथा कार की डिग्गी मे एक काले रंग का प्लास्टीक का कटटा डोडा पोस्त से भरे हुये मिले जिनका कुल वजन 50 किलो 350 ग्राम हुआ तस्करी मे प्रयुक्त कार को जब्त किया गया। इस कार्यवाही पर मामला एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज किया और अग्रिम अनुसंधान आयुष श्रोत्रिया आईपीएस प्रषिक्षु थानाधिकारी पुलिस थाना माण्डल के जिम्मे किया गया है। गिरफ्तार शुदा आरोपियों से अवैध मादक पदार्थो की खरीद फरोख्त के संबंध मे पूछताछ जारी है । गठित पुलिस टीम में कांस्टेबल श्याम सुन्दर, राजेश, विक्रम, बनवारी लाल शामिल थे ।
