बानसूर। स्मार्ट हलचल|कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत होलावास में लेपर्ड ने एक किसान पर जानलेवा हमला कर दिया। लेपर्ड ने किसान के हाथ और कान को बुरी तरह सें नोच लिया है। सरपंच सतपाल चौधरी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजें छाटक्या बिलाठ निवासी किसान रामवतार राजपूत अपने घर से खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लेपर्ड ने किसान पर हमला कर दिया। किसान की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लेपर्ड जंगल की तरफ भाग गया। घायल किसान को बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल का उपचार जारी हैं। ग्रामीणों ने हमले के बाद लेपर्ड की फोटो भी खींच ली। आपको बता दें कि ये इलाके में लेपर्ड का तीसरा हमला है। इससे पहले भी लेपर्ड दो लोगों को घायल कर चुका है। लगातार हमलों से ग्रामीणों में डर का माहौल है। सरपंच ने वन विभाग से लेपर्ड को पकड़ने की मांग की है।रामपुर नाका के फोरेस्टर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा लेपर्ड की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।