Homeभीलवाड़ाश्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे तुलसी पूजन के साथ पोष बड़ा का...

श्री कामधेनु बालाजी मंदिर मे तुलसी पूजन के साथ पोष बड़ा का भव्य आयोजन संपन्न

भीलवाड़ा।  शहर के मुख्य धार्मिक स्थलों मे से एक श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ तुलसी पूजन का आयोजन संपन्न हुआ।
आयोजन संयोजक एवं श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट सचिव पारस शर्मा ने बताया कि मंदिर पुजारी श्री जगन्नाथ शर्मा, श्री कामधेनु बालाजी ट्रस्ट संरक्षक शिव नुवाल एवं श्याम लाल ओझा ‌‌‍‍के सानिध्य मे पंडित प्रताप सिंह द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ तुलसी पूजन किया गया, इसके पश्चात् भगवान श्री बालाजी को पोष वड़ा का भोग अर्पित कर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित काबरा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ओझा, संगठन मंत्री अंजना तिवाड़ी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के सत्य नारायण शर्मा, अशोक शर्मा, नरेश ओझा, जगदीश जी सुवालका, श्याम जी ओझा बागोर, लक्ष्मी नारायण मुंदडा, उमा व्यास, गोपाल शर्मा, रेखा सोनी, सुप्रिया दीक्षित, ओम प्रकाश लड्ढा, ललित जीनगर,अजय बैरागी, आकाश सेन, राधा देवी, बाली देवी, मंजू सेन, तुलसी देवी, इंदिरा देवी राजू जी सेन, राहुल सेन, कमलेश सेन, मदन सुथार, साधना उपाध्याय, सोनू , रोशन, हेमा शर्मा, सविता शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं एवं स्थानीय निवासियों द्वारा सहयोग किया गया |

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES