सांवरिया इलेक्ट्रॉनिक्स का लकी ड्रॉ खुला, 121 ग्राहकों की चमकी किस्मत

सांवरिया इलेक्ट्रॉनिक्स का लकी ड्रॉ खुला, 121 ग्राहकों की चमकी किस्मत

मांडलगढ़। स्मार्ट हलचल। कस्बे के बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने स्थित सांवरिया इलेक्ट्रॉनिक्स मोबाइल एंड फर्नीचर की ओर से ग्राहकों के लिए आयोजित विशेष ऑफर का लकी ड्रॉ निकाला गया। 15 अगस्त से 15 नवंबर तक चले इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 10 हजार या उससे अधिक की खरीदारी पर लकी ड्रॉ में शामिल होने का अवसर दिया गया था। लकी ड्रॉ में कुल 121 आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिनमें दो इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं घरेलू उपयोग की सामग्री शामिल रही। इलेक्ट्रिक स्कूटी के विजेता टीना माली (बोलपुरिया) एवं अनिता देवी (श्यामपुरा) रहीं। इस अवसर पर विधायक गोपाल खंडेलवाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता डांगी, उपाध्यक्ष अनीता सुराणा, मंडल अध्यक्ष अशोक जीनगर सहित पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रतिष्ठान के मालिक हरिशंकर सुखवाल ने अतिथियों एवं ग्राहकों का स्वागत सत्कार कर आभार व्यक्त किया।