पवन बावरी
भीलवाड़ा । मंगलवार को घोषित हुए माध्यमिक बोर्ड परीक्षा परिणाम में राजेंद्र मार्ग राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अव्वल रहते हुए विद्यालय का 92.58 प्रतिशत परीक्षा परिणाम दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह गहलोत ने बताया कि सत्र 2025-26 में कक्षा 10 में 364 विद्यार्थी पंजीकृत हुये, जिसमें से 337 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिनमें 132 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 173 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी व 32 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। छात्र वैभव साहू ने 95.67 प्रतिशत प्राप्त करते हुये प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनमोल उपाध्याय ने 92.00 प्रतिशत प्राप्त करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा देवांग जोशी ने 91.17 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
