शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10में बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90.50% परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय की कुल 37 छात्राएं ने परीक्षा में भाग लिया उसमें से एक अनुत्तीर्ण, एक अनुपस्थित, एक पूरक, 34 छात्राएं पास हुई है जिसमें कक्षा 10की छात्रा कार्तिका कीर 90, 50%अंक प्राप्त कर स्थान हासिल किया। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से क्षेत्र में खुशी की लहर है। विशेष बात यह रही कि शिक्षक दिनेश कुमार कीर के सुपुत्री कार्तिका कीर ने विद्यालय को गौरवान्वित किया। छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया। विद्यालय स्टाफ के अनुसार कक्षा 10 में कुल 37 छात्राओं ने परीक्षा दी, जिनमें से 14 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी, 17 ने द्वितीय श्रेणी तथा 3 ने तृतीय श्रेणी, में सफलता प्राप्त की। विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम पर प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा में 25 कुल प्रविष्ट विद्यार्थी, 3 प्रथम श्रेणी, 19 द्वितीय श्रेणी, 3 तृतीय श्रेणी,में सफलता प्राप्त की। परिणाम उत्साहवर्धक रहा ।
