काछोला 11 सितंबर – स्मार्ट हलचल|क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लटाला में 70 वी मांडलगढ़ ब्लॉक स्तरीय 11 वर्षीय खेलकूद,जिम्नास्टिक,एथलेटिक्स,साहित्यिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता 13 सितम्बर रविवार से शुरू होगी।मुख्य तकनीकी सलाहकार अरुण शर्मा ने बताया कि प्राथमिक,उच्च प्राथमिक,सीनियर स्कूल में अध्ययनरत 11 वर्षीय छात्र छात्राएं भाग ले सकेगी।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय 12 सितम्बर शनिवार को टीम एंट्री करा सकेंगे।प्रतियोगिता में कबड्डी,खो खो,जिम्नास्टिक ,एथलेटिक्स,साहित्यिक,सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता को लेकर शिक्षक राजमल रेगर,विमलेश कुमार वैष्णव सहित ग्रामीण उत्साह के साथ प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर तैयारियों में जुटे हुए है।वही प्रतियोगिता के कबड्डी ,खो खो खेल मैदान सहित आदि को लेकर मुख्य तकनीकी सलाहकार अरुण शर्मा, व सहायक तकनीकी सलाहकार कैलाश चौधरी की देखरेख में बन रहे है। विमलेश वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन 14 सितंबर सोमवार को होगा।
क्लासेज टूर्नामेंट वही प्रतियोगिता को लेकर क्षेत्र के विद्यालयों में खिलाड़ियों के चयन को लेकर क्लासेज टूर्नामेंट आयोजित कर खिलाड़ी खेल में हिस्सा ले रहे है।वही धामनिया में वरिष्ठ11 शारीरिक शिक्षक बाबू लाल खटीक, जिम्नास्टिक कोच कैलाश चौधरी चयनित खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे है।वही स्कूल के पंकज त्रिवेदी,दुर्गा देवी बलाई छात्र व छात्राओं की अलग अलग टीम बनाकर तैयारी में जुटे हुए है।