Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में 12 साल की बच्ची की हत्या, बलात्कार की भी आशंका,...

कानपुर में 12 साल की बच्ची की हत्या, बलात्कार की भी आशंका, जांच में जुटी पुलिस

12 year old girl murdered in Kanpur

– अपने घर से 3 दिन पहले लापता हुई थी बच्ची

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल/महानगर में हत्याओं का सिलसिला बंद नहीं हो रहा है ,जिसके क्रम में आज गुरुवार को तीन दिन पहले से घर से लापता 12 साल की बच्ची भी चपेट में आ गई। उसका हत्या किया हुआ शव खेत से बरामद किया गया है। उसके कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले हैं ,जिसके आधार पर उसके साथ बलात्कार की भी आशंका व्यक्त की गई है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र की है। यहां तीन दिन से लापता बच्ची का शव आज गुरुवार सुबह खेत में मिला। बच्ची के शरीर पर गहरी चोट के निशान हैं और कपड़े भी अस्त-व्यस्त मिले। जिसके आधार पर उसके साथ रेप किए जाने की भी आशंका है।
परिजनों ने बताया कि बच्ची सोमवार शाम को घर से निकली थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी थी। स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल से पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस रेप के बाद हत्या की आशंका जता रही है। फॉरेंसिक टीम ने ईट भट्टे से कई साक्ष्य बरामद किए हैं।
इस घटना की सूचना पर तत्काल ही कानपुर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार भी मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक महाराजपुर गांव के रहने वाले एक परिवार की कक्षा आठ में पढ़ने वाली सबसे छोटी बेटी सोमवार शाम को किसी काम से घर से निकली थी। बेटी जब देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिवार में मां-पिता, दो बड़ी बहनें और छोटा भाई को चिंता हुई। परिजनों ने आसपास के घरों में पूछताछ की।
कहीं न मिलने पर गांव के बाहर, खेत और नदी के आसपास उसकी तलाश की। रातभर परिजन और ग्रामीण बच्ची को ढूंढते रहे। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसी के बाद आज गुरुवार को उसकी लाश बरामद होने की सूचना पुलिस ने परिवार वालों को दी। पुलिस ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके हत्यारों का पता लगाया जा रहा है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES