141 पुलिस उप अधीक्षको की तबादला सूची जारी, भीलवाड़ा जिले में भी कई उप अधीक्षक बदले

भीलवाड़ा । प्रदेश में सोमवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है 141 पुलिस उप अधीक्षक की तबादला सूची कार्यालय महानिदेशक पुलिस जयपुर से यह ट्रांसफर हुए है । यह आदेश अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस ( कार्मिक) बीजू जॉर्ज जोसेफ ने जारी किए है । तबादला सूची के अनुसार प्रदेश में कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है । भीलवाड़ा जिले की बात करे तो नेमीचंद को भीलवाड़ा सीओ सदर बनाया है वह इससे पूर्व बीदासर जिला चुरू में तैनात थे,  वही सतीश कुमार मीणा को वृताधिकारी गुलाबपुरा जयसिंह को सीओ आसींद ओर योगेश शर्मा को मांडलगढ़ के सीओ पद पर लगाया है वह कोटा प्रथम शहर से तबादला होकर आ रहे है और मनीष चारण को डिप्टी यातायात में लगाया है इसी प्रकार साइबर क्राइम डिप्टी उदय सिंह का ट्रांसफर भीलवाड़ा से गंगरार चित्तौड़गढ़ हो गया है । गुलाबपुरा सीओ जितेंद्र सिंह का तबादला कुंभलगढ़ राजसमंद में हुआ है । मांडलगढ़ के निवर्तमान वृताधिकारी बाबूलाल विश्नोई को सहायक कमांडेंट महाराणा प्रताप बटालियन आर ए सी प्रतापगढ़ भेजा है ।