15 मार्च से चना-सरसों पंजीयन, 25 मार्च से खरीद शुरू – 24 केंद्रों पर होगी सरकारी खरीद

भीलवाड़ा, 12 मार्च। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चना एवं सरसो की खरीद के लिये, भीलवाड़ा, माण्डलगढ, गुलाबपुरा, रायपुर, आसीन्द, गंगापुर, माण्डल, शाहपुरा, जहाजपुर, बनेड़ा, कोटड़ी क्रय विक्रय सहकारी समितियों एवं बिजौलिया व काछोला उपकेन्द्र एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियो में महुआ, सुरास, अंटाली, भगवानपुरा, सांगरियां, बच्छखेड़ा, खजुरी, शक्करगढ, उदलियास, कंकोलियाघाटी, बडलियास कुल 24 केन्द्रो पर दिनांक 15 मार्च 2026 से पंजीयन प्रारम्भ होगा तथा दिनांक 25 मार्च 2026 से खरीद प्रारम्भ कि जायेगी। सरकार द्वारा चना 5875 रूपये एवं सरसो 6200 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।