Homeबीकानेरराष्ट्रीय लोक अदालत मे 153 प्रकरणो का निस्तारण कर करीब 90 लाख...

राष्ट्रीय लोक अदालत मे 153 प्रकरणो का निस्तारण कर करीब 90 लाख रूपये के अवार्ड पारित

सादुलपुर, (बजरंग आचार्य )-
स्मार्ट हलचल|राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार एंव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू के अध्यक्ष रविंद्र कुमार (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), सचिव शरद कुमार व्यास, ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ के अध्यक्ष रवि प्रकाश सुथार, अपर जिला एवं सेशन न्यायधीश क्र.सं. 1 के निर्देशन में 10.05.2025 को ताल्लुका विधिक सेवा समिति राजगढ़ न्यायक्षेत्र में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु दो बैंच का गठन किया गया। बैंच 1 में रवि प्रकाश सुथार अध्यक्ष, विक्रमपाल जांगिड सदस्य, उपस्थित रहे तथा बैंच 2 में श्री मंयक मीणा अध्यक्ष, मेवासिंह सदस्य उपस्थित रहे।
उक्त लोक अदालत में एडीजे कोर्ट प्रथम के 8 मामले एवं 2150000 रूपये, एडीजे कोर्ट द्वितीय के 2 मामले, एसीजेएम कोर्ट के 74 मामले एवं 6071831 रूपये, जेएम कोर्ट के 49 मामले एवं 610000 रूपये की वसूली की जाकर आपसी रजामंदी से प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम न्यायालय के 19 मामलो एवं प्रिलिटिगेशन के 01 मामलों का निस्तारण कर 98000 रूपये की वसूली हुई। ताल्लुका विधिक सेवा समिति स्तर पर कुल 153 मामलों का निस्तारण कर करीब 8929830 रूपये के अवार्ड पारित किये गये।
राजगढ़ क्षेत्र के एसबीआई बैंक के विष्णु कुमार, पवन कुमार, सतपाल, कपिल, नवल कुमार, आरजीबी के दिनेश कुमार, अरंविद, प्रमोद, बीओबी के हर्षविन्दर सिंह, कर्मजीत, दिनेश, अमित, पीएनबी के सुभाष सहित बीएसएनएल के विक्रमसिंह ने प्रि-लिटिगेशन मामलों के निस्तारण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस लोक अदालत में न्यायालयों के कर्मचारीगण धनपत गरवाल, मजीद मोहम्मद, राकेश कुमार कुमावत, ऋषिराज सिंह राठौड, मक्खनलाल कुमावत, शिव कुमार शर्मा, आनंद कुमार, विजय सिंह चंपावत, कृष्ण कुमार, एडीआर से अजय कुमार दर्जी सहित अधिवक्तागणों ने लोक अदालत में उपस्थित होकर सहयोग किया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES