2 जिंदा कारतूस और थार गाड़ी जप्त, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

भीलवाड़ा । शक्करगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए 2 जिन्दा कारतूस और 1 थार गाडी जप्त की है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एएसपी शाहपुरा राजेश कुमार आर्य के निर्देशन व जहाजपुर वृताधिकारी रेवडमल मोर्य के निकटतम सुपरविजन मे कार्यवाही की गई। दिनांक 14.03.2026 को थाना शक्करगढ पर ताराचन्द सउनि को माण्डलगड व बिगोद पुलिस द्वारा सुचना दी गई की एक थार गाडी बंरग सफेद जिसमे 3-4 बदमाश है जो माण्डलगढ से बिगोद की तरफ गई है जो काछोला की तरफ तेज गती से आ रही है जो गोपालपुरा टोल तोडकर काछोला की तरफ आ रही है जिस पर ताराचन्द्र सउनि व पुलिस टीम के साथ रवाना हुए और बताये गये रुट पर रामपुरा की और पहुंचे और बिट कांस्टेबल फुलसिहं को ग्रामीणो को फोन कर आम रास्ते पर वाहन खडे कर रास्ता जाम करने के लिए कहा गया जिस पर ग्रामवासी रामपुरा वालो ने आम रास्ते पर ट्रेक्टर खडे कर दिये इसी दोरान सुई की तरफ से उक्त गाडी थार तेज गती से आई, इसी दौरान सउनि व पुलिस टीम सामने से प्राईवेट वाहन को लेकर पहुंच गए । सउनि द्वारा गाडी को रोकने व आडी लगाने पर वाहन चालक थार द्वारा रामपुरा गांव मे स्कुल के पास होकर भगाने लगा जिस पर ग्रामीणो ने आगे भी एक ट्रेक्टर आडा लगा दिया उक्त बिना नंबरी वाहन थार को चालक ने कच्चे रास्ते मे घुमाई जो आगे तालाब की पाल होने से गाडी छोडकर भागने लगे व एक के हाथ मे बन्दुक थी जिसको हाथ मे लहराते हुये जंगल की तरफ भागने लगे कुल तीन आदमी नजर आये और भी व्यक्ति हो सकते है मगर रात्री होने से नजर नही आये व ताराचन्द सउनि द्वारा ग्रामीणो की सहायता से उक्त व्यक्तियो की काफी तलाश की मगर कोई पता नही चला काफी प्रयास के भी कोई अता पता नही चला वापीस मौके पर पहुंचे और उक्त कार का मुआयना किया गया तो थार महैन्द्रा गाडी बिना नंबरी जिसका आगे का सिशा टुटा हुआ व कॉच खुले हुये व वाहन की चाबी नही मिली व वाहन की तलाशी ली गई तो आगे की खलासी साईड मे दो कारतुस जिन्दा बन्दुक के मिले जिनके पिछे 8डड व ज्ञथ् खुदा हुआ था व देशी बनाये हुये कारतुस मिले व वाहन के रजि. नंबर नही लिखे हुये थे पिछे कॉच पर हिन्दी मे जौरासी सरकार लिखा हुआ व रॉयल ऑटोमोबाईल्स लिखा हुआ था बाद में थार बिना नंबरी व 2 जिन्दा कारतूसो को जप्त किया जाकर आर्म एक्ट में मामला दर्ज किया और जांच शुरू की । आरोपियों की लगातार तलाश जारी है व जांच जारी है । पुलिस ने बताया की आगे भी अपराधियों पर अंकुष लगाने व आमजन में भय फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
पुलिस टीम में शक्करगढ़ थानाप्रभारी पुरणमल, ताराचन्द सउनि, एचसी बिहारी लाल, फुलसिहं, गजवीर, सुरेश, मंगलराम, संदीप शामिल रहे ।