ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ मुख्यालय के निकट कपासन चौराहा कालिका नगर पुष्पा विहार स्थित खुशहाल वृद्धाश्रम में दो नए सदस्यों को आश्रय प्रदान किया।संचालिका नंदिनी त्रिपाठी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ करनी माता का खेड़ा निवासी वृद्धा कमला देवी जो कि अपनी संतान द्वारा प्रताड़ित होने पर कुम्भा नगर में किराए का कमरा लेकर रहती ओर छोटा मोटा कामकाज कर अपना खर्चा चलाती परन्तु अब वह किराया देने में भी सक्षम नहीं है ना ही कार्य करने में इसलिए उन्हें वृदाश्रम में आश्रय दिया गया।
इसी कड़ी में धमाणा ग्राम निवासी केसर कटारिया जो लगभग 27-28 वर्ष की है, लावारिस अवस्था में पाई गई थी जिसकी सूचना भदेसर एएसआई सुनील महाजन से मिली, साथ ही जिला चिकित्सालय में भर्ती होने के दौरान मनोचिकित्सक राजेश स्वामी द्वारा भी सूचना प्राप्त हुई जिसके सर में कीड़े पड़े हुए थे। आश्रम परिवार से बड़ीसादड़ी निवासी जीवन मेनारिया ने आश्रय प्रदान करवाने में अहम भूमिका निभाई।
यदि उक्त वृद्धा, लावारिश महिला का कोई भी परिजन हे तो खुशहाल वृद्धाश्रम परिवार से सम्पर्क कर सकते है।
अब हुआ 11 का खुशहाल परिवार
खुशहाल वृद्धाश्रम में इससे पूर्व नो सदस्य थे, अब दो और नए सदस्य जुड़ने के बाद यहां 11 सदस्यों का खुशहाल परिवार हो गया है जो अब एक परिवार की तरह पारिवारिक माहौल में अपना जीवन यापन करेंगे।













