Homeभीलवाड़ा22 फरवरी को लगेगा निशुल्क थ्री डी रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट ओपीडी शिविर,...

22 फरवरी को लगेगा निशुल्क थ्री डी रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट ओपीडी शिविर, वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ शाह देंगे मार्गदर्शन

भीलवाड़ा, 17 फरवरी 2026।
राष्ट्रीय मानव अधिकार परिषद द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आगामी 22 फरवरी को विशेष निशुल्क थ्री डी रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट ओपीडी शिविर आयोजित किया जाएगा। परिषद पदाधिकारियों के अनुसार शिविर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से जोड़ों के उपचार संबंधी विस्तृत परामर्श प्रदान किया जाएगा।
परिषद के जिलाध्यक्ष मनीष बंब ने बताया कि आजकल कम उम्र में भी घुटनों का दर्द, गठिया, जॉइंट डैमेज एवं चलने-फिरने में कठिनाई जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को समय रहते विशेषज्ञ सलाह मिलना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में मरीजों की प्रारंभिक जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार, सावधानियां एवं संभावित सर्जरी विकल्पों की जानकारी दी जाएगी।
शिविर में अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध जॉइंट रिप्लेसमेंट विशेषज्ञ डॉ. दर्शन शाह अपनी सेवाएं देंगे। डॉ शाह रोबोटिक तकनीक आधारित जॉइंट सर्जरी के क्षेत्र में विशेष अनुभव रखते हैं। शिविर के माध्यम से मरीजों को यह समझाया जाएगा कि रोबोटिक तकनीक से सर्जरी अधिक सटीक योजना के साथ की जाती है, जिससे रिकवरी समय कम होता है और परिणाम बेहतर मिलते हैं।
महिला विंग जिलाध्यक्ष श्रीमती नेहा चोरड़िया ने बताया कि परिषद का उद्देश्य केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। शिविर में आए मरीजों को जीवनशैली सुधार, व्यायाम, आहार एवं जोड़ों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जाएंगे।
परिषद के संरक्षक हेमंत कोठारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने शहर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं तथा अपने परिजनों और जरूरतमंद मरीजों को भी शिविर की जानकारी दें। परिषद का मानना है कि समय पर सही परामर्श मिलने से कई गंभीर स्थितियों से बचा जा सकता है और मरीज सामान्य जीवन की ओर शीघ्र लौट सकते हैं।
उक्त शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और परिषद के परिषद के जिला मार्गदर्शक सीए महावीर गांधी, समाजसेवी सुनील बालर, ललित आंचलिया, संयोजक लक्की ब्यावट, सहसंयोजक अनुराग बाबेल, जिला उपाध्यक्ष ललित बोहरा, प्राचीर समदानी, सीए नवजोत सिंह, महामंत्री ललित लोढ़ा, मुकेश मेडतवाल, कमल वैशनानी, ज्ञानचंद पगारिया, कोषाध्यक्ष विनोद सुखवाल, गोपाल शर्मा, रिखबचंद पीपाड़ा आदि सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारु बनाने में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular