Homeभीलवाड़ा26 यात्रियों का जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

26 यात्रियों का जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना

भीलवाड़ा । बाबा अमरनाथ सेवा मंडल, नई दिल्ली के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पार्षद जितेन्द्र सिंह राजावत के नेतृत्व में 26 यात्रियों का जत्था लेबर कॉलोनी, प्रताप नगर भीलवाडा से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ। यात्रा में जाने से पूर्व सभी यात्रियों ने नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजन अर्चन किया एवं हनुमान टेकरी के महंत श्री बनवारी शरण जी कठिया बाबा, श्री संत दास जी महाराज (हाथी भाटा आश्रम) से सभी ने आशीर्वाद लिया तथा डॉ. सुरेश जी चौधरी एवं समस्त कॉलोनी वालों ने फूलों और गाजे-बाजे से स्वागत कर यात्रा के लिए रवाना किया। यात्रियों में कालू सिंह, हनूमान सिंह जी, जितेन्द्र दरियानी (पूर्व पार्षद), लाडू लाल गाडरी, महेश कुमार, तेज सिंह, कुलदीप सिंह राजपुरोहित, राहुल सुवालका, सुरज सिंह, रतन सिंह, पीयूष सुखवाल, विश्वजीत, विशाल, राकेश, राजेश माली, हरीश, विकम, सूरज भांबी, आदि यात्री शामिल है। पूर्व सभापति श्री ओम प्रकाश जी नाराणीवाल ने यात्रियों को दुपट्टा ओढाकर सकुशल एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामना सहित हरी झंडी दिखाकर रवानगी दी। पार्षद राजावत ने बताया कि देश, प्रदेश में खुशहाली उन्नति और अच्छी वर्षा की मंगलकामना के साथ आज वे अपनी 26वी अमरनाथ यात्रा पर जा रहें है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES