Homeभीलवाड़ा3 साल से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार लूट और...

3 साल से फरार 5 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार लूट और आर्म्स एक्ट मामले में कोटड़ी पुलिस की कार्रवाई

कोटड़ी, स्मार्ट हलचल.
तीन साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश को कोटड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी पिछले तीन वर्षों से फरारी काट रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब आरोपी से लूट की वारदातों और अवैध हथियारों की सप्लाई नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। फिलहाल उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा जहां से आगे की कार्रवाई तय होगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES