30 प्रशिक्षणार्थियों का तीन कंपनियों में हुआ चयन, युवाओं के खिले चेहरे

लाखेरी -स्मार्ट हलचल|कस्बे की राजकीय आईटीआई संस्थान सहायक निदेशक धर्मराज मीणा ने बताया कि स्थानीय आईटीआई परिसर में तीन निजी कंपनियों द्वारा केम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है, जिसमें जेसीबी इंडिया लिमिटेड कंपनी जयपुर द्वारा 14 प्रशिक्षणार्थियों को चयनित किया गया, टाटा मोटर्स व्हीकल पेसेंजर गुजरात कंपनी द्वारा 9 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया और वरूण बेवरेज लिमिटेड कापरेन द्वारा 7 प्रशिक्षणार्थियों को चयनित किया गया। प्लेसमेंट केंप में समस्त व्यवसायों के अभ्यर्थियों ने भाग लिया, कड़ी चयन प्रक्रिया के बाद कुल 30 योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंपनियों द्वारा किया गया और उन्हें कंपनी में नियुक्ति हेतु पत्र एवं ई-मेल के माध्यम से सूचना दी गई। संस्थान सहायक निदेशक धर्मराज मीणा ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। युवा मोर्चा जिला मंत्री लक्की शर्मा एवं युवा मोर्चा जिला प्रभारी राकेश शर्मा ने प्राचार्य धर्मराज मीणा के आईटीआई में नवाचार, आईटीआई में कराई गई विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में जो छात्रों के हित में है, उसके लिए प्राचार्य को बधाई दी एवं
लाखेरी राजकीय आईटीआई को संभाग में द्वितीय स्थान पर पहुंचाने श्रेय प्राचार्य को दिया।