बूंदी- स्मार्ट हलचल|जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा (IPS) ने बताया की दिनांक 30 मार्च, 2026 पुलिस परेड ग्राउण्ड बून्दी में आयोजित हो रही 32 वीं अंतर जिला रेंज स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रेंज के खिलाड़ियों ने अदम्य साहस और खेल कौशल व अनुशासन का प्रदर्शन किया। विभिन्न रोचक मुकाबलों के बीच बून्दी ने कई स्पर्धाओं के फाइनल में जगह बनाई और तैराकी, शूटिंग व एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक (Gold Medals) अपने नाम किए।
तैराकी, शूटिंग व एथलेटीक्स में बून्दी के जांबाजों ने जीते स्वर्ण
तैराकी में बून्दी के खिलाडी बालकृष्ण दीक्षित स.उ.नि. व संजय कानिस्टेबल ने 3 – 3 स्वर्ण व कोटा ग्रामिण के प्रवीण ने 3 स्वर्ण जीते जिसमें बून्दी तैराकी टीम प्रथम रही व ग्रामिण द्वितीय स्थान पर रही ।
एथलेटिक्स: 400 मीटर व (4.400 रीले रेस) दोड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण
400 मीटर दोड़ प्रतियोगिता में बून्दी के लालाराम कानिस्टेबल प्रथम (स्वर्ण पदक) व बून्दी के ही पप्पूराम (सिल्वर पदक) द्वितीय रहे । व 4.400 रीले रेस मे बून्दी प्रथम व झालावाड़ द्वितीय स्थान पर रहै ।
झालावाड़ के सत्यनारायण कानिस्टेबल ने 800 व 1500 मीटर दोड़ में स्वर्ण पदक
बारां के विजयपाल नें 5000 व 10000 मीटर में स्वर्ण पदक
लॉग जम्प व ट्रीपल जम्प में झालावाड़ के विरेन्द्र सिंह ने प्रथम स्थान (स्वर्ण पदक) व बून्दी के लालाराम ने द्वितीय स्थान
राइफल शूटिंग में बून्दी ने जीते स्वर्णः- 200 गज राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बून्दी के रोहित कानिस्टेबल स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रहे वही 100 गज में बून्दी के बनवारी कानिस्टेबल स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान पर रहे । 15 गज शूटिंग में कोटा शहर के महावीर कानि. ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
टीम इवेंट्स: फाइनल में पहुंची रेंज की टीमें
टीम स्पर्धाओं में भी बून्दी की टीमों ने जीत का सिलसिला जारी रखा। बून्दी की निम्नलिखित टीमें अब खिताबी मुकाबले (Final) में भिड़ेंगी:
हैंडबॉल: पुरुष वर्ग (फाइनल में प्रवेश)
हैंडबॉलः महिला वर्ग (फाइनल में प्रवेश)
बास्केटबॉल: महिला वर्ग (फाइनल में प्रवेश)
वॉलीबॉल: पुरुष वर्ग (फाइनल में प्रवेश)
वॉलीबॉल: महिला वर्ग (फाइनल में प्रवेश)
फुटबॉलः पुरुष (फाइनल में प्रवेश)
बास्केटबॉल: पुरुष वर्ग (फाइनल में प्रवेश) कोटा शहर
कबड्डी पुरुष वर्ग में कोटा व बारां फाइनल खेलेगी व महिला वर्ग में झालावाड़ ने किया फाइनल मे प्रवेश
