24 अक्टूबर को भगवती जागरण, 25 को छप्पन भोग व भंडारे का आयोजन
गंगापुर सिटी ब्यूरो। स्मार्ट हलचल|मां इंदरगढ़ बिजासन सेवा समिति के तत्वावधान में मां इंदरगढ़ देवी, जिला बूंदी की 44वीं यात्रा 24 अक्टूबर, शनिवार को शाम 4 बजे कर्मचारी कॉलोनी स्थित गौरव मैरिज होम के सामने से रवाना होगी। समिति अध्यक्ष देवीचरण गर्ग ने बताया कि 24 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से इंदरगढ़ स्थित गंगापुर वालों की धर्मशाला में विशाल भगवती जागरण होगा। वहीं 25 अक्टूबर को सुबह 8 बजे बिजासन माता को छप्पन भोग लगाकर दर्शन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से छप्पन भोग महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। इधर, नवरात्र के दौरान कर्मचारी कॉलोनी स्थित इंदरगढ़ दरबार में शाम की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।