गंगापुर (मोना शर्मा)- ग्राम उल्लाई निवासी किशनलाल खटीक की संदिग्ध मृत्यु प्रकरण में निष्पक्ष जांच, आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी, आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी दिलवाने की मांग मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर के नाम दिया ज्ञापन। मराठा की पत्नी व समाजक लोगों ने आरोप लगाया कि दिनांक 25-05-2026 को ग्राम उल्लाई, तहसील सहाड़ा, जिला भीलवाड़ा निवासी स्वर्गीय किशनलाल पुत्र सोहनलाल खटीक की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों एवं आम खटीक समाज में इस घटना को लेकर आक्रोश एवं भय व्याप्त है। परिजनों को आशंका है कि आरोपी मीना पत्त्री नाथूलाल खटीक, निवासी गंगापुर द्वारा कठोर वस्तु लठ अथवा लोहे के सरिए से वार कर हत्या की गई है।
उक्त घटना अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील प्रकृति की है। अतः मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जावे। स्व. विशनलाल खटीक की मृत्यु प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए। आरोपी को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
मृतक परिवार के एक सदस्य को संविदा अथवा स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। मृतक के आश्रित परिवार को 50 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा प्रदान किया जाए । पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाए ताकि किसी प्रकार का दबाव या भय उत्पन्न न हो।सहाड़ा तहसीलदार वीरेंद्र सिंह, गंगापुर पुलिस उप अधीक्षक सुरेन्द्र पालिवाल के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद मृतक के परिजनो व समाज के लोगों की सहमति बनी और मृतक के पोस्टमार्टम शूरु हुआ।