5 हजार रु का ईनामी वांछित अपराधी गिरफ्तार, धोखाधड़ी से हड़पी कार जब्त

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा थाना पुलिस ने 193(9) बीएनएसएस मे वांछित ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया । एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा वांछित ईनामी अपराधियो की धरपकड़ अभियान के तहत एएसपी मुख्यालय पारस जैन के निर्देशन में व सीओ सिटी सज्जन सिंह के निकट सुपरविजन में थाना भीमगंज की पुलिस टीम ने शहर मे अलग अलग जगह दबिश दी भीमगंज थाने के 193(9)बीएनएसएस के पेण्डिग प्रकरण संख्या 305/2022 धारा 406, 420 भादस मे वांछित 5000 रूपये के ईनामी अपराधी नितेश बंसल पिता रामबाबु उम्र 50 साल निवासी 43 वैभव नगर थाना कोतवाली भीलवाड़ा को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। अपराधी नितेश बंसल द्वारा धोखाधड़ी से प्राप्त की गई कार को जब्त किया और आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया। टीम में भीमगंज थाना अधिकारी सुनिल चौधरी, ओमप्रकाश नायक सउनि, कालुलाल, उमेश सांगवा, सुनिल शामिल रहे । आरोपी के खिलाग अलग आग धाराओं में कोतवाली और प्रतापनगर थाने में भी मामले दर्ज है ।