गंगापुर
(दिनेश लक्षकार)
स्मार्ट हलचल|श्री बजरंग हरिकीर्तन एवं सांस्कृतिक कला मण्डल के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस नवरात्रि पर्व पर 11 से 20 अक्टूबर तक दस दिवसीय स्वर्ण जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
मण्डल के अध्यक्ष बालमुकुंद उपाध्याय ने बताया कि 50 वर्ष पूर्ण होने पर इस बार महोत्सव को विशेष रूप से भव्य रूप दिया जा रहा है। समारोह का शुभारंभ 11 अक्टूबर को प्रातः 8:15 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगा। कार्यक्रमों में 11 अक्टूबर को प्रातः 8:15 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा,11 से 19 अक्टूबर तक प्रातः 8 से 11 बजे तक हवन पूजा,13 से 17 अक्टूबर तक रात्रि 8 बजे से 11 बजे तक गोराजी वाटिका में पांच दिवसीय नानीबाई के मायरे का वाचन पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री द्वारा किया जाएगा ,18 अक्टूबर दोपहर 12 बजे श्री खाटूश्याम एवं गरुड़ प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना,11से 19 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 12 से शाम चार बजे तक पंडित आनंद कृष्ण शास्त्री के मुखारबिंद से संगीतमय राम कथा का वाचन भी किया जाएगा
11,12,18 व 19 अक्टूबर रात्रि 9 बजे से भजन संध्या,19 अक्टूबर प्रातः 10:30 बजे से विशाल भंडारा गोराजी वाटिका गंगापुर में,20 अक्टूबर दोपहर 2 बजे रावण दहन जुलूस के साथ समापन होगा l