राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटडी
स्मार्ट हलचल। कोटडी मुख्यालय स्थित मेवाड़ के ऐतिहासिक धाम प्रभु श्रीचारभुजानाथ के भक्त कोटडी निवासी जगदीश चन्द्र, दिनेश, कमल सोनी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर भगवान के साथ ही कस्बे के 11 मन्दिरो में भी एकसाथ छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। साथ ही सभी मंदिरों के भगवान के चरणों मे सो ग्राम वजन का छत्र भी चढ़ाए। सुबह भगवान चारभुजानाथ के दरबार मे अनेक तरह के व्यंजन, नमकीन व अन्य सामग्री का भोग सजा भोग के साथ प्रभु आरती की गई। भोग दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वही दोपहर में सभी भक्तो को प्रसाद वितरित किया गया। कस्बे के सभी 11 मंदिरों में भोग के साथ छत्र चढ़ाने की चर्चा बनी हुई है।