भीलवाड़ा । चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 भीलवाड़ा पर नाबालिग बच्चो के द्वारा रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति करने की प्राप्त सूचना पर मोहमद अशफाक खान, सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग, भीलवाड़ा के निर्देशानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक हेमंत सिंह सिसोदिया एवं काउंसलर निर्मला पुरोहित, सुपरवाइजर राजेश कुमार खोईवाल, केस वर्कर आशा नायक एवं शिवराज खटीक ने रेलवे सुरक्षा बल के रेखा बाई, उप निरीक्षक, महेंद्र कड़वासरा, सहायक उप निरीक्षक, अरविंद शर्मा, हेड कांस्टेबल से संपर्क कर रेलवे सुरक्षा बल के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन करते हुए 06 बच्चो को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराया। बच्चो के परिवार से संपर्क कर बच्चो एवं परिवार को बाल कल्याण समिति सदस्य विनोद राव के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां बच्चों ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर भिक्षावृत्ति कर रहे थे, बच्चे विजयनगर, अजमेर के रहने वाले है, वर्तमान में परिवार के साथ भीलवाड़ा में सुखाडिया सर्किल रोड के पास ब्यावर बुकिंग के पास स्थित जुग्गी झोपड़ियों में रह रहे है। बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रकला ओझा एवं सदस्य विनोद राव के आदेशानुसार बच्चो के परिवार को पाबंद किया गया।













