Homeराज्यउत्तर प्रदेशभीषण हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत,एक ही परिवार के हैं...

भीषण हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत,एक ही परिवार के हैं चार मृतक,कार को गैस कटर से कटवा कर शवों को निकलवाया

 यूपी के कुशीनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। रविवार की रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और पेड़ से जा टकराई टकराई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई वहीं 2 लोग घायल हैं जिनका मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज चल रहा है। बीती रात रामकोला थाना क्षेत्र के नारायणपुर विजयपुर से बारात नेबुआ नौरंगिया के देवगांव में आई थी। बारात से लौटने के दौरान पडरौना पनियहवा मार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के भुजौली शुक्ल गांव के सामने कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतना तेज था कि कार एक दम चिपक गई। आवाज से मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। कार में 8 लोग सवार थे। इस हादसे से घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से गैस कटर से काट कर शवों को और घायलों को बाहर निकाला। 2 घंटे तक यह राहत एवं बचाव कार्य चलता रहा। इसमें हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। 5 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने 3 अन्य लोगों की भी मौत की पुष्टि कर दी। वहीं घायल दो लोगों को इलाज हेतु मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना के बाद जिला अस्पताल में रात भर गहमा गहमी बनी रही।

गैस कटर से कटवाकर शवों को निकाला

ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने कार को गैस कटर से कटवा कर शवों को निकलवाया। घटनास्थल से एक आधार कार्ड मिला है, जिसमें भीम लक्ष्मण यादव पता मुंबई ठाणे दर्ज है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गैस कटर की मदद से शवों को निकाला गया है। बताया जा रहा है कि कार सवार बरात में शामिल होने खड्डा जा रहे थे।
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES