नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने सेवानिवृत्ति हुए कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी
17 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को विदाई देकर महापौर ने दी शुभकामनाएं
समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नगर निगम में जहां 05 मृतक आश्रितों ने नई जिम्मेदारी की शुरुआत की वहीं 17 निष्ठावान कर्मचारियों ने अपनी सेवा समाप्त कर नगर निगम से विदा ली। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल, उपसभापति गिरीश गुप्ता, पार्षद मुकेश कुमार मोंटी एवं नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह सहित अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव एवं ललित कुमार द्वारा आयोजन में मौजूद नवनियुक्त कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गयीं।
मृतक आश्रित के जीवन यापन में सहायता हेतु सेवा में लिये जाने का प्राविधान
लखनऊ नगर निगम विभिन्न संवर्गो में सेवारत कर्मचारियों की आकस्मिक रूप से देहान्त होने की दशा में मृतक आश्रित के जीवन यापन में सहायता हेतु सेवा में लिये जाने का प्राविधान है। प्राविधानो के अतंर्गत प्राप्त आवेदन एवं समस्त औपचारिकताएं व नियमो का पूर्ण अनुपालन करते हुए निम्नलिखित कर्मियों को सेवा में लिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। सोमवार को मुख्यालय स्थित राजकुमार हॉल में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा उमर जुबैर पुत्र स्व० मो० जुबैर हारून, रवि सागर पुत्र स्वर्गीय दयाराम, गुलशन जहाँ पत्नी स्व० मो० शफीक, अंजली पत्नी स्व० गिन्नी लाल, कौशल कश्यप पुत्र स्व० देवी प्रसाद मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।
महापौर द्वारा मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित
आयोजन में महापौर द्वारा मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उनके व उनके परिवार के प्रति संवेदना भी व्यक्त की गई। महापौर के हाथों से नियुक्ति पत्र पाकर सभी आश्रितों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने महापौर का आभार भी व्यक्त किया।
सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों
नगर निगम लखनऊ में विभिन्न पदों पर रह कर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने वाले कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद उनकी विदाई भी बड़ी धूमधाम से की गयी, सुरेश चंद्र सिंह, अधिशाषी अभियंता अवधेश कुमार, कर अधीक्षक ज्ञान चंद्र, कर अधीक्षक राम शंकर मिश्रा, चौकीदार उमेश चंद्र, प्रधान माली दिनेश, सफाई कर्मी राजेन्द्र कुमार, गैंग कुली विमला, सफाई कर्मी प्रेम, सफाई कर्मी गुड्डी, सफाई कर्मी अशोक,सफाई कर्मी चंदन लाल, सफाई कर्मी राजा राम, मेसन रूप लाल, बेलदार कमला, सफाई कर्मी सुशीला, सफाई कर्मी शीला, सफाई कर्मी आयोजन में अशोक सिंह प्रभारी अधिकारी (अधिष्ठान), डॉ पीके श्रीवास्तव नगर स्वास्थ्य अधिकारी के साथ-साथ तमाम वरिष्ठ अधिकारी एवं नरेश वाल्मीकि, आनंद वर्मा, राजेश सिंह, केसर रजा, सुनील धानुक, शशि मिश्रा व अन्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त अधिष्ठान द्वारा किया गया।