70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

 

बायतु में 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग की जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

बायतु। स्मार्ट हलचल|70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का आयोजन जिला बालोतरा के अंतर्गत श्री खेमा बाबा माध्यमिक विद्यालय, बायतु के तत्वावधान में रविवार, 20 सितंबर 2026 को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह उत्साह और खेल भावना के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख बाड़मेर महेंद्र चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बायतु प्रधान सिमरथा राम बेनीवाल ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में डूंगर राम काकड़, सरपंच प्रतिनिधि एवं पूर्व बीसीसी चेयरमैन, हुकमाराम सारण, जिला परिषद सदस्य तथा गोपाल भादू उपस्थित रहे।
आयोजन सचिव अतर सिंह यादव, आयोजन संयोजक सोनाराम गोदारा एवं व्यवस्थापक धनाराम हुड्डा सहित भूराराम, निर्णायकगण, शारीरिक शिक्षक एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्रा टीमें फुटबॉल मुकाबलों में भाग ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय एवं आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों और टीमों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।