Homeराजस्थानकोटा-बूंदी72 घंटे का शम्भो ओमकारा अखण्ड कीर्तन का शुभारंभ आज से

72 घंटे का शम्भो ओमकारा अखण्ड कीर्तन का शुभारंभ आज से

बून्दी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिव कीर्तन मंडल एवं शिव महिला मंडल द्वारा विश्व कल्याण व वैश्विक शांति के साथ अच्छी वर्षा की कामना के लिए शंभू ॐकारा अविनाशी गंगाधर कैलाशी 62 वें 72 घंटे के अखंड कीर्तन का शुभारंभ 5 जुलाई शनिवार रात्रि 10 बजे लंकागेट स्थित वैधनाथ महादेव मंदिर में विधि-विधान पूजा अर्चना के साथ होगा।

शिव कीर्तन मंडल के अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी ने बताया की लंकागेट में यह चमत्कारी भव्य शिव मंदिर स्थित है। यह मंदिर बून्दी में हाड़ा राज्य की स्थापना के वर्ष जून 1242 ई. से पूर्व निर्मित हुआ। सरस्वती भंडार के रिकार्ड के अनुसार इस शिव मंदिर की स्थापना गुजरात के राजा सोलंकी सिद्ध राव जय सिंह की रानी ने ग्यारहवीं शताब्दी में करवाई थी। सूत्रों का मानना है कि मंदिर निर्माण से पूर्व एक नाले के ऊंचे किनारे पर यह चमत्कारी शिव लिंग स्वतः प्रकट हुआ था।उन्होंने बताया कि विश्व कल्याण व वैश्विक शांति के साथ अच्छी वर्षा की कामना के लिए वैधनाथ महादेव पर 72 घंटे के अखंड कीर्तन ‘शंभू ओंकारा अविनाशी गंगाधर कैलाशी’ का आयोजन विगत 61 वर्षों से चला आ रहा है । इसी क्रम में शिव कीर्तन मंडल एवं शिव महिला मंडल के तत्वाधान में 62 वें शंभू ओमकारा अविनाशी गंगाधर कैलाश अखंड कीर्तन का शुभारंभ शनिवार रात 10 बजे विधि विधान पूजा अर्चना के साथ किया जायेगा। जिसकी पूर्णाहुति 8 जुलाई मंगलवार रात्रि 10 बजे महाआरती के साथ होगी। अखंड कीर्तन के लिए मंदिर को विद्युत सज्जा से सजाया गया तो वहीं वैद्यनाथन महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया।
सोमानी ने बताया कि शिव कीर्तन मंडल एवं शिव महिला मंडल के संरक्षक शोभाराम गुलाबवानी सूरत से अखंड कीर्तन हेतु पधारें है जो मंडली के साथ अखंड कीर्तन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले 25-30 वर्षो से इस कीर्तन में सूरत में रह रहे बून्दी के हरीश कुमार टेकवानी, पवन कुमार हरचंदानी, चेतन दास खत्री, गोविन्दराम दरियानी, मुरली विशनानी, नामदेव विशनानी, मनोज गुलाबवानी, मनोहरलाल, राजू गंगवानी, लेखराज लालवानी, मोरदमल दासवानी, नंदलाल बबानी, रमेश कटारिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी भी बूंदी पहुंचकर इस अखंड कीर्तन में हिस्सा लेते हैं। तीन दिवस तक अखंड रूप से शंभू ओमकारा का जाप किया जाएगा। इस दौरान शहर का माहौल भी भक्ति में हो गया। इस अवसर पर शिव कीर्तन मंडल एवं शिव महिला मंडल के महिला पुरुष सहित शहर की धर्म प्रेमी जनता मौजूद रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES