Homeभीलवाड़ा77वें गणतंत्र दिवस पर जिला एवं सेशन न्यायालय, भीलवाड़ा में ऐतिहासिक एवं...

77वें गणतंत्र दिवस पर जिला एवं सेशन न्यायालय, भीलवाड़ा में ऐतिहासिक एवं गरिमामय आयोजन

भीलवाड़ा । जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर, भीलवाड़ा में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण न्यायाधीश नवीन चौधरी एवं जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उम्मेद सिंह राठौड़ ने की।
इस अवसर पर महिला उत्पीड़न न्यायाधीश श्रीमती सुषमा शर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुभाष चंद्र कोटिया तथा विशेष न्यायाधीश नरवाल की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ।
अपने संबोधन में अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण हेतु अधिवक्ताओं को राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करना होगा तथा संविधान के अनुरूप न्यायालयों में सहज, सुलभ एवं त्वरित न्याय की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन अशोक जैन एडवोकेट द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में माहेश्वरी पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत स्तुति प्रस्तुत की। संस्था सदस्य धर्मवीर सिंह कानावत ने कविता पाठ किया। अरविंद शर्मा, गजेंद्र सिंह कानावत, सूर्य प्रकाश सरगरा, राजन कुमार दहियावत उर्फ राजन, देश कुमार मलावत, ममता लक्षकार, भावना एवं अशोक जैन ने कविता पाठ के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना का संदेश दिया। माउथ ऑर्गन पर संस्थान के बनवारी लाल व्यास के सुपुत्र केशव व्यास ने देशभक्ति तरानों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन श्रीमती यशोदा मडोवरा द्वारा कराया गया।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं में हेमेंद्र शर्मा (पूर्व बार अध्यक्ष), राजेंद्र कचोलिया, राजेश शर्मा, एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती लाल मुंदड़ा, सुरेश चेचानी, मोहन सिंह मेहता, भेरूलाल बाफना, जय कुमार जैन, श्याम सिंह चुंडावत, वंदना चोखड़ा, कीर्ति सोलंकी, पूर्व महासचिव पंकज पंचोली, पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा, पूर्व महासचिव राघवेंद्र नाथ व्यास, राकेश जैन, पूर्व उपाध्यक्ष संजय सेन, वरिष्ठ अधिवक्ता जयकृत सिंह राठौड़ एवं गणपत सिंह राणावत ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में अधिवक्ता सेवा के 50 वर्ष पूर्ण करने पर वरिष्ठ अधिवक्ताओं भगवती लाल मुंदड़ा, रामेश्वर लाल विजयवर्गीय, चंद्र प्रकाश नाहर, रामस्वरूप असावा, सुरेश चेचानी, रणवीर सिंह राणावत, जयकुमार जैन, भेरूलाल बाफना, चंद्र प्रकाश तिवारी, कृष्ण गोपाल सोलंकी, मोहन सिंह मेहता, रामचंद्र चौधरी एवं सुरेश चंद्र अग्रवाल का जिला अभिभाषक संस्था एवं मुख्य अतिथि द्वारा साफा, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ ने अपने गुरु गणपत सिंह राठौड़ का सम्मान किया गया, जो गुरु–शिष्य परंपरा का प्रेरक उदाहरण रहा।
संस्थान के कर्मचारियों रवि नकवाल, भारत नाकवाल, श्रवण एवं महावीर उपाध्याय तथा न्यायिक कर्मचारियों हरि प्रकाश शर्मा, विजय भरत उपाध्याय, सतीश वैष्णव, चांदमल सेन एवं संदीप गौड़ का भी सम्मान किया गया। अधिवक्ता पीरू सिंह गौड़, जिन्होंने 80 बार रक्तदान किया है एवं जिन्हें राजस्थान के उपमुख्यमंत्री द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है, उन्हें भी बार द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अशोक जैन एडवोकेट का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, महासचिव पंकज दाधीच, राजस्व महासचिव मनोहर लाल भाभी, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सह सचिव आदित्य सिंह चौहान एवं पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली की सक्रिय उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथि नवीन चौधरी ने अपने उद्बोधन में संविधान की रक्षा, त्वरित न्याय एवं न्याय व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण का संकल्प दोहराया। महिला उत्पीड़न न्यायाधीश सुषमा शर्मा ने लोक अदालत की भावना से प्रेरित त्वरित न्याय पर बल दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगेंद्र सिंह ने बार–बेंच के सकारात्मक संबंधों को बनाए रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं सदस्यगण के. जी. शर्मा, श्याम सिंह चुंडावत, श्रीमती पुष्पा ओर्डिया, अनीश मोहम्मद, अटल बिहारी वैष्णव, उदय लाल बोराणा, रामपाल शर्मा, नीरज पाराशर, अदिति सेठिया, सुनील, पूजा शर्मा, शिप्रा , रेशमा , रिंकू तंवर, संगीता, अंतिमा , निक्की बाला , राजेश सांमरिया, नागेंद्र सिंह, ओमप्रकाश तेली, भेरूलाल बेरवा, राजू डीडवाना, बनवारी लाल व्यास, राजकुमार सोनी, नवनीत कुमावत, कुणाल ओझा, मूलचंद, अनिल पारिक, विजय जीनगर, नंदलाल गाडरी, दीपक सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। न्यायिक कर्मचारी नारायण सिंह भल्ला, नाजिर मुकेश शर्मा एवं मिलिंद भटनागर ने कार्यक्रम में विशेष सहयोग दिया।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव पंकज दाधीच ने सभी अतिथियों, अधिवक्ताओं, कर्मचारियों एवं सहभागियों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES