Homeभीलवाड़ा8 वां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस जिला मुख्यालय में मनाया गया;...

8 वां सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस जिला मुख्यालय में मनाया गया; जिला कलेक्टर ने मुख्य समारोह की अध्यक्षता की

पूर्व सैनिकों का कल्‍याण सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य, वे देश की परिसंपत्ति हैं: जिला कलेक्टर

शहीद वीरांगनाओं एवं परिजनों का किया सम्मान

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)जिला मुख्यालय पर आठवें सशस्त्रा सेना भूतपूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस 14 जनवरी 2024 के अवसर पर रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला कलेक्टर टीकम चन्द बोहरा ने की एवं
अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक विनीत बंसल मोजूद रहे | समारोह में कैप्टन भरत सिंह गाडौली ने मंच संचालन किया।जिला कलेक्टर टीकम चन्द बोहरा ने कहा कि सशस्त्र बलों के जवानों की निस्वार्थ भक्ति और बलिदान के कारण, हमारे नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं और अपना सिर ऊंचा करके चलते हैं। उन्‍होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने विश्‍वभर में भारत की छवि को एक शक्तिशाली और सम्मानित राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। आप सभी हमारी एकता और अखंडता के रक्षक हैं। आप राष्ट्र की परिसंपत्ति हैं। हम शांति से सोते हैं क्योंकि आप सीमा पर जाग रहे होते हैं। ऐसा उन्होंने 8 वें सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा।जिला कलक्टर टीकम चन्द बोहरा ने बताया कि पूर्व सैनिकों के निस्वार्थ कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति उनके बलिदान के प्रति सम्मान और वीरों के परिजनों के प्रति एकजुटता के प्रतीक के रूप में 14 जनवरी 2024 को देश भर में आठवां सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम के अवसर पर अद्वितीय साहस और बलिदान के साथ देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा करने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने अपने कर्तव्यों के निर्वाह के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर किया। उन्होंने देश की राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सशस्त्र बल के सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों की सराहना की। उन्होने कहा कि सशस्त्र बलों के जवानों की निस्वार्थ भक्ति और बलिदान के कारण, हमारे नागरिक सुरक्षित महसूस करते हैं और अपना सिर ऊंचा करके चलते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने विश्वभर में भारत की छवि को एक शक्तिशाली और सम्मानित राष्ट्र के रूप में रूपांतरित करने में बहुत बड़ा योगदान दिया है।सशस्त्र सेना पूर्व सैनिक दिवस प्रतिवर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि 1953 में इसी दिन, भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ फील्ड मार्शल केएम करियप्पा, जिन्होंने 1947 के युद्ध में भारतीय सेना को जीत दिलाई थी, औपचारिक रूप से सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। यह दिन देश के सम्मानित पूर्व सैनिकों को समर्पित है। पूर्व सैनिक दिवस का आयोजन 2017 से ही सेवानिवृत्त, सेवारत और राष्ट्र के बीच परस्‍पर सौहार्द की पुष्टि करने और सर्वोच्च बलिदान देने वाले तथा नि:स्वार्थ रूप से देश की सेवा करने वाले नायकों का स्‍मरण और उनका सम्मान करने के लिए किया जाता है।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंदन दुबे,सभापति रघुनंदन सोनी, उपखंड अधिकारी राजकेश मीणा, तहसीलदार उत्तम चंद जांगिड़,
सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी भूतपूर्व सैनिक एवं गण्मान्य नागरिक उपस्थित
रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES