9 साल से फरार नकबजनी का 5 हजार का ईनामी गिरफ्तार

भीलवाड़ा । कारोई पुलिस ने करीब 9 साल से फरार चल रहे नकबजनी के प्रकरण मे धारा 299 जाफो के तहत वांछित 5000 रूपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया किया है । आरोपी मुकेश कंजर को किया गिरफ्तार पिछले 9 साला से फरार होकर पुलिस को गच्चा दे रहा था जो अब पकड़ में आया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह भीलवाडा के आदेशानुसार वांछित अपराधियो को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एएसपी सहाड़ा बुद्धराज के निर्देशन मे व गंगापुर वृताधिकारी सुदर्शन पालीवाल के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की । कारोई थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया की कारोई के प्रकरण संख्या 89/2018 धारा 457, 380, 379 भादसं मे करीब 9 सालो से नकबजनी के आरोप मे धारा 299 जाफो के तहत वांछित 5000 रूपये के ईनामी आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तकनीकी सहायता से एवं रूट चार्ट तैयार कर, बार बार आरोपी के ठिकानों पर दबिश देते हुए टीम द्वारा कडी मेहनत और लगन से कार्यवाही करते हुए आरोपी मुकेश कंजर पिता भुरा लाल कंजर उम्र 35 साल निवासी धांगलियो का खेडा थाना विजयपुर तहसील बस्सी जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। गठित थाना पुलिस टीम में महावीर प्रसाद थानाधिकारी कारोई, एचसी दिनेश कुमार, विशंभर दयाल डीएसटी (विशेष योगदान), शैतान सिंह डीएसटी (विशेष योगदान), नेतराम डीएसटी (विशेष योगदान), राहुल स्पेशल गठित टीम (विशेष योगदान), जितेन्द्र स्पेशल गठित टीम (विशेष योगदान) शामक थे ।