Homeराजस्थानअलवर9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान के...

9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत, राजस्थान के स्कूल में खेलते समय गिरी

Published on

बड़े भाई की भी ऐसे ही जान गई थी।

एजाज़ अहमद उस्मानी।

स्मार्ट हलचल|राजस्थान के नागौर के प्राइवेट स्कूल में 9 साल की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ग्राउंड में खेलते समय गिर गई थी।स्कूल स्टाफ उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना नागौर के गोटन कस्बे के गोटन इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी की सुबह करीब 7.48 बजे हुई थी। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। छात्रा के बड़े भाई की भी 4 महीने पहले ऐसे ही हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।

दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी

स्कूल डायरेक्टर रामकुंवार ओला ने बताया-तालनपुर के रहने वाले राजेंद्र बापेडिया की बेटी दिव्या पांचवीं क्लास की स्टूडेंट थी। सामान्य दिनों की तरह 23 फरवरी की सुबह भी स्कूल आई थी। प्रेयर (प्रार्थना) होने में अभी समय था। इस दौरान कुछ बच्चे ग्राउंड में खेल रहे थे। इसमें दिव्या भी शामिल थी। खेलते समय अचानक दिव्या बेहोश होकर गिर पड़ी।

ओला ने बताया कि इससे अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों को सूचना देने के साथ ही स्कूल स्टाफ ने दिव्या को संभाला। बिना देर किए गोटन के राजकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तब तक उसकी जान जा चुकी थी।

घरवालों ने पोस्टमॉर्टम नहीं कराया

डॉक्टर्स के अनुसार, दिव्या के शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं थे। प्राथमिक जांच में कार्डियक अरेस्ट से मौत होना माना गया है। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया था। फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

चार महीने पहले भाई की भी ऐसे ही मौत हुई थी

परिजनों ने बताया कि दिव्या के बड़े भाई अभिषेक की मौत भी इसी तरह हुई थी। 9 सितंबर 2025 को घर पर ही खेलते समय अचानक बेहोश हो गया था। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था।

Latest articles

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

ब्यावर में 48 अवैध एलपीजी सिलेंडर किए जब्तः रसद विभाग ने शहर में अवैध भंडारण और रिफिलिंग पर की कार्रवाई

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर रसद विभाग ने गुरुवार को शहर में छापामार कार्रवाई कर...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

More like this

नरेंद्र चौधरी कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनोनीत 

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|कांग्रेस पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पारीक ने नरेंद्र चौधरी...

श्री साहू समाज नवयुवक मंडल के चुनाव संपन्न जोंटी आसरवा बने अध्यक्ष

अनिल कुमार स्मार्ट हलचल|ब्यावर मे आज का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ...

भुगतान न मिलने पर नरेगा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

बानसूर।स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत के नरेगा कर्मियों ने गुरुवार को...