वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल दीवान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने दी दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

*🌹🍨🎂🎂🍨🌹*

कनेरा,18 अप्रैल 2026

स्मार्ट हलचल|कनेरा घाटा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं मण्डल संगठन महासचिव गोपाल दीवान का जन्मदिन शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मिठाई खिलाई और उनके स्वस्थ, उज्ज्वल, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।जन्मदिन समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने गोपाल दीवान के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव क्षेत्र के विकास, जनहित एवं संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिली है।

कार्यक्रम में कनेरा के पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़, मण्डल कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश धाकड़, कनेरा नगर अध्यक्ष श्रीनिवास नायमा, बांगेड़ा सरपंच दीपक दीवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नारायण रैगर, राजू रेगर, प्रहलाद रेगर, रतन रैगर, नरेंद्र रैगर, सुरेश रैगर, कालू रैगर, भेरू रैगर, विनोद रैगर, अनिल रैगर, शिवलाल रैगर, किशन माली, अर्जुन माली, दीपक तेली, बगदीराम गुर्जर, भेरू बलाई, विनोद धाकड़, राहुल धाकड़, सुनील धाकड़, कवरलाल धाकड़, सचिन धाकड़, अजय बैरागी, भगतराम भील, राधेश्याम भील, गणेश भील, सत्यनारायण धाकड़, जगदीश धाकड़, गीतालाल गुर्जर, कवरलाल गुर्जर, शौकीन गुर्जर, जुड़ालाल प्रजापत, अरविंद प्रजापत, प्रहलाद गुर्जर, शांतिलाल गुर्जर, कमलेश गुर्जर, हाबूलाल गुर्जर, ओमप्रकाश धाकड़, मनोहरखेड़ी, कृष्णचंद्र धाकड़, शांतिलाल सुथार, बड़ावली के गोटू सैन, किशोर सेन एवं कैलाश गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

समारोह का वातावरण आत्मीयता और उत्साह से परिपूर्ण रहा, जहां सभी ने मिलकर अपने प्रिय नेता के जन्मदिन को यादगार बनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।