श्रमिक कार्यशाला में सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

बूंदी- स्मार्ट हलचल|राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी की अधिशाषी अभियंता दीप्ति पाटनी के निर्देशन में सीवरेज परियोजना के तहत शहर के रामगंज बालाजी स्थित एसटीपी में कार्यरत श्रमिकों को कार्यशाला के माध्यम से सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

श्रमिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों की भूमिका पर बोलते हुये कैप आरयूआईडीपी के सचिन मुदगल ने श्रमिको को बताया कि साईट पर कार्य करते समय सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे एवं पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही बडी दुर्घटना का कारण बन सकती है साथ ही बताया कि श्रमिकों को साईट पर कार्य करते समय किन किन प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड सकता है। सीएमएससी के सहायक निर्माण प्रबंधक देवेन्द्र सिंघल एवं सोशल

सैफगार्ड नरेश महावर ने सुरक्षा एवं स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा कि अगर कभी भी कोई दुर्घटना घटित हो जाती है तो हमें प्राथमिक उपचार के तौर पर क्या क्या करना चाहिए उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि दुर्घटना होने पर हमें घबराना नहीं चाहिए बल्कि घायल व्यक्ति को सीधा लिटाते हुए एम्बुलेंस को कॉल करना चाहिए साथ ही अगर जरूरी हो तो व्यक्ति को सीपीआर भी देनी चाहिए और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाना चाहिए ।

इसके साथ ही श्रमिकों की स्क्रीनिंग, आई टेस्ट व मेडीकल टेस्ट के बारे में जानकारी दी। इंजीनियर हर्ष शर्मा ने गर्मी व लू से बचाव के उपायों में कहा कि खूब पानी पिएं व खाली पेट न रहें, धूप में निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी अवश्य पिएं, बुखार व लू लगने पर निकट के अस्पताल में संपर्क कर आवश्यक दवा का उपयोग सुनिश्चित करें। ह्र. ऋरु. का घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी, फलों का रस इत्यादि का सेवन लाभदायक होता
इस अवसर पर संवेदक फर्म के दीपक पत्रा, गौरव प्रताप सिंह, अजय एवं श्रमिकों सहभगिता निभाई ।