बन्शीलाल धाकड़
चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस, 2025 के अवसर पर प्रगतिशील कृषक श्री कन्हैया लाल धाकड़, भैरू खेड़ा, निम्बाहेड़ा एवं श्रीमती लीला देवी सालवी, चित्तौड़गढ़ को कृषि क्षैत्र में उत्कृष्ट कार्य (कृषि में नवाचार जैविक खेती को प्रोत्साहन) करने पर डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा सम्मानित होने पर कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जिले के किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयाँ दी।
चित्तौड़गढ़ जिले के सहनवा गांव की प्रगतिशील कृषक महिला श्रीमती लीला देवी सालवी पत्नि गौरी शंकर सालवी एक दशक से कृषि क्षैत्र में नवाचार कर रही है, तथा कृषि कार्यो को वैज्ञानिक विधि से सम्पन्न कर रही है। इस कारण लीला के लिए कृषि मुनाफा का सोदा है। श्रीमती लीला सालवी ने अपने खेत पर समन्वित कृषि प्रणाली द्वारा विभिन्न प्रकार के फल, सब्जियां एवं अनाज की खेती कर रही है। वर्तमान में यह कृषक महिला सालाना 3-4 लाख कमा रही है। चित्तौड़गढ़ जिले के अन्य युवा कृषक श्री कन्हैया लाल धाकड़, भैरू खेड़ा, निम्बाहेड़ा अत्यन्त कर्मठ एवं सक्रिय प्रगतिशील कृषक है। श्री धाकड़ वर्ष 2017 से खेती के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। श्री धाकड़ ने आम की मल्लिका किस्म का बगीचा लगा रखा है, साथ ही कोरोना काल से वर्तमान तक काले गेहूं की खेती भी कर रहे है। जिला स्तर पर श्री कन्हैया लाल धाकड़ कृषि क्षैत्र में मिलने वाले विभिन्न सम्मानो से भी नवाजे गये। वर्तमान में यह सालाना 5-6 लाख कमा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ को इन दोनो किसानो पर गर्व है। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष।