Homeभीलवाड़ापडेर कई इलाकों मे आज भी जल संकट,लोगो ने की समाधान की...

पडेर कई इलाकों मे आज भी जल संकट,लोगो ने की समाधान की माग

ग जानंद जोशी

पंडेर,क्षेत्र मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहे लोग।पडेर क्षेत्र के भाट मोहल्ला,लक्ष्मी नारायण मंदिर,जवाहर नगर सहित आसपास के एरिया में आज भी पेयजल संकट उत्पन्न है।यहां की महिलाएं पीने का पानी सर पर रखकर लाने को मजबूर है।वही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पेयजल योजनाओं पर करोड़ों रुपए खर्च करके लोगों को हर घर नल हर घर जल पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई ।लेकिन इन योजनाओं का लाभ आज भी जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच पाया है।क्षेत्र की कई बस्ती में आज भी पीने का पानी नहीं पहुंच पा रहा है।जिसका एक उदाहरण पडेर गांव का भाट मोहल्ला है।यहां लोगों को चंबल परियोजना का लाभ भी नहीं मिल पाया है।यहां के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत सहित जलदाय विभाग को सूचित करवाया।मगर उनकी तरफ आज तक किसी का ध्यान नहीं गया।ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर आवाज उठाई है।स्थानीय निवासियों का कहना है अगर बारिश के समय में भी यह हालात रहे।तो गर्मी में क्या स्थिति रहेगी।लोगों ने पेय जल समस्या का स्थाई समाधान की मांग की है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES