स्मार्ट हलचल|उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना अनुमति, व पर्यावरण इन्वायरमेंट की बिना सहमति के किया जा रहा भट्टा संचालित,सपा सांसद के भतीजे का भट्टा ‘बाबा ब्रिक फील्ड’ पर बड़े सवाल, उपजाऊ मिट्टी के खेतों में हो रहा अवैध खनन, खनन अधिकारी मौनइटावा। समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे के संरक्षण में बकेवर में पिछले कई वर्षों से स्थानीय तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों व खनन अधिकारी के संरक्षण में अवैध भट्टा संचालित किया जा रहा हैं।सूत्रों से जानकारी की गई तो ईंट भट्ठे के बारे में तमाम खामियां सामने आई है। इस ईंट भत्ते की परमीशन ही नही है, इटावा जिला पंचायत से भी इस भट्टे का लाइसेंस नही है, ईंट भट्टा चलाने के लिए शासन के नियमानुसार भट्टे के नाम कोई रॉयल्टी ऑनलाइन जमा नही है एक साधारण चालान पर मुहर लगी हुई है। भट्टा किस जगह पर है किस गाटा संख्या में संचालित किया जा रहा है इसका कोई रिकार्ड नही है। इस पर अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। इटावा जनपद के बकेवर क्षेत्र में स्थित ‘बाबा ब्रिक फील्ड’ इन दिनों गंभीर विवादों में घिर गया है। आरोप है कि यह ईंट भट्ठा बिना किसी वैध कागजात और बिना सरकारी अनुमति के खुलेआम संचालित किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस भट्ठे का संचालन दीपेंद्र सिंह दोहरे द्वारा किया जा रहा है। जो कि इटावा के वर्तमान सपा सांसद का सगा भतीजा है। जिसके चलते स्थानीय तहसील प्रशासन इस पूरे मामले में कार्रवाई करने से बच रहा है। जब कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की बिना अनुमति बिना सहमति , व पर्यावरण विभाग से बिना ई-सी बनवाये ईंट भट्टे का संचालन नही किया जा सकता। लेकिन फिर भी सांसद के संरक्षण में चल रहा है।
भट्टे के पास मिट्टी खनन की एनओसी भी नही है। सरकार ने अधिसूचना जारी करके बिना एनओसी मिट्टी उठाने पर कार्यवाही के आदेश दिए थे लेकिन खनन अधिकारी की मिलीभगत से कोई कार्यवाही नही की जा रही है। ईंटो के लिए खेतो की उपजाऊ मिट्टी खोदी जा रही है। ईंट भट्टा अवैध तो है ही लेकिन पर्यावर्णीय शर्तो का पालन भी नही कर रहा है। मिट्टी खनन के लिए भी पर्यावरण की एनओसी अनिवार्य है जो कि इस अवैध ईंट भट्ठे के पास नही हैं। खनन निदेशालय के अनुसार माइनिंग मित्र साइट पर विनियमन शुल्क जमा कर प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाता है तभी मिट्टी खनन कर सकते हैं लेकिन इस भट्ठे ने इस नियम को नहीं माना।
👉 भट्टे के धुएं से स्थानीय लोगों की परेशानी
ग्रामीणों का कहना है कि भट्ठे से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण आसपास के गांवों के लिए खतरा बन चुका है। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
👉 नियमों को दरकिनार कर सांसद ने अपने कोठे से निजी भट्टे पर लगवाई हाई मास्ट लाइट
इटावा के सांसद जितेंद्र दोहरे ने अपने कोटे से अपने भतीजे दीपेंद्र दोहरे के निजी भट्टे पर नियमों को दरकिनार कर अपनी सांसद निधि से एक बड़ी हाई मास्ट लाइट लगाई है। सोशल मीडिया पर इस लाइट को लगाये जाने का जमकर विरोध हो रहा है। और सांसद की कार्यशैली पर जमकर सवाल उठ रहे हैं इस मामले में सांसद ने चुप्पी साथ रखी है और कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
