Homeभीलवाड़ात्रिवेणी संगम पर हुआ किसानों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग

त्रिवेणी संगम पर हुआ किसानों का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग

बीगोद@ स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ जिला भीलवाड़ा की मांडलगढ़, सवाईपुर और बड़लियास तहसील कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय अभ्यास वर्ग शनिवार को त्रिवेणी संगम स्थित सुखवाल धर्मशाला पर जिला उपाध्यक्ष भैरूंलाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। प्रांत संगठन मंत्री परमानन्द ने मूल संकल्पना, स्थापना एवं संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवन पर विस्तार से बताया। प्रांत उपाध्यक्ष श्री सोहनलाल माली ने संगठन की रीति नीति, कार्य पद्धति के बारे में विचार रखे। बीकानेर संभाग संगठन मंत्री हीराराम ने ग्राम समिति की नियमित बैठक और कार्य के विषय में चर्चा की। प्रदेश अफीम आयाम प्रमुख बद्रीलाल जाट ने आन्दोलनात्मक कार्य की चर्चा और भगवान बलराम जयन्ती उत्सव प्रत्येक ग्राम समिति पर धूम धाम से मनाया जाने पर चर्चा की। अभ्यास वर्ग में जिला मंत्री लादूलाल जाट, राजस्व प्रमुख पुष्कर मीणा, विद्युत प्रमुख श्यामलाल खटीक, प्रचार प्रमुख श्यामलाल सुथार, बड़लियास तहसील अध्यक्ष भंवरलाल जाट, सवाईपुर तहसील अध्यक्ष कन्हैयालाल कुम्हार और तीनों तहसीलों के तहसील कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES